Skip to main content

ज्यादा एंटीबायोटिक लेना हो सकता है खतरनाक

ज्यादा एंटीबायोटिक लेना हो सकता है खतरनाकज्यादा एंटीबायोटिक लेना हो सकता है खतरनाक
 बगैर जांच के ही लगातार एंटीबायोटिक लेना स्वास्थ्य के लिए खासा खत
जागरण संवाददाता, रेवाड़ी : बगैर जांच के ही लगातार एंटीबायोटिक लेना स्वास्थ्य के लिए खासा खतरनाक हो सकता है। लंबे समय तक एंटीबायोटिक लेने से आपके शरीर के मददगार बैक्टीरिया भी समाप्त हो सकते हैं, जिससे पुरानी बीमारी तो ठीक होगी नहीं साथ ही साथ नए और रोग लग सकते हैं। ऐसे में जरूरी है कि पूरी जांच के बाद ही सही और उचित मात्रा में दवा लें।
महिला को भारी पड़ गया बगैर जांच दवा खाना
जिले के ही एक गांव की रहने वाली 60 वर्षीय महिला पांच दिन पूर्व नागरिक अस्पताल में पहुंची। महिला ने वहां मौजूद चिकित्सक को बताया कि उसके यूरीन में इंफेक्शन है और रक्त भी आ रहा है। महिला ने यह भी बताया कि वह बीते करीब दो माह से लगातार एंटीबायोटिक दवा भी ले रही है, लेकिन रोग ठीक ही नहीं हो रहा। नागरिक अस्पताल में माइक्रोबायोलाजिस्ट ने महिला के यूरीन कल्चर जांच कराई तो रोग के कारण सामने आए। जांच में सामने आया कि महिला के लगातार एंटीबायोटिक लेने से उनके शरीर के मददगार बैक्टीरिया पर भी असर पड़ा, जिसके चलते ही उनकी बीमारी ठीक नहीं हो रही थी और उल्टे यूरीन में ब्लड भी आने लगा। बगैर एंटीबायोटिक खाने के और भी कई साइड इफेक्ट मरीजों में सामने आ रहे हैं।
बगैर जांच कराए ही एंटीबायोटिक खाना सेहत को खासा नुकसान पहुंचा सकता है। हमारे शरीर में कुछ ऐसे बैकटीरिया भी होते हैं, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाते हैं। बगैर जांच के ही एंटीबायोटिक की अधिक डोज ऐसे मददगार बैक्टीरिया को भी नष्ट कर देते हैं। इससे रोग प्रतिरोधक क्षमता कम हो जाती हे और दूसरी बीमारियां भी लग जाती है

Comments

Popular posts from this blog

10 MOST HEALTHY BREAKFAST FOR INDIAN

          10 Best Indian Breakfast  1. Oats Idli 2. Dal ka Paratha 3. Methi Ka Thepla 4. Moong Dal Cheela 5. Misal Pav 6. Sali Par Edu 7. Rawa Upma 8. Namkeen Seviyaan 9. Uttapam 10. Poha

निशुल्क परामर्श एवं जाँच शिविर

  निशुल्क परामर्श एवं जाँच शिविर        आप सभी को सूचित किया जाता है कि दिनाँक 28 जनवरी 2018( दिन रविवार ) को शान्ति मेडिकेयर सेन्टर लखनावली रोड सुरजपुर ग्रैटर नोएडा गौतम बुद्ध नगर ( उ०प्र० ) प्रातः 10 बजे से 2 बजे तक निःशुल्क जाँच एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर की विशेषताए इस पोस्ट में संगलग्न हैं। अगर आप या आपके कोई जानकार इन समस्याओं से ग्रस्त हैं तो इस शिविर में आकर शिविर का लाभ उठाएं ।। नीचे दिए गये मोबाइल नंबर पे रजिस्ट्रेशन कराकर अपना स्थान सुनिश्चित कर लें।। Mob. -9540503060 इस पोस्ट को ज्यादा से ज्यादा शेयर करने की कृपा करे ताकि जरूरतमंद तक ये जानकारी पहुँच सके । धन्यवाद

(जन औषधि ) सस्ती और ओरिजिनल मेडिसिन के लिए इसे पढ़ें , AB BAWAL ME BHI HAI STORE

                                                         जन औषधि              दोस्तों क्या आप दवाओं के बिल से परेशान हैं ? या आपको लगता है की आपको ठगा जा रहा है ? अब में आपको बताने जा रहा हूँ जान औसधि के बारे में , ये एक भारत सरकार की योजना है | इस योजना के तहत आता है BPPI और इस की स्थापना 1 DECEMBER 2008 में की गयी |    अब में आपको जन औसधि की दवाओं की लिस्ट देता हूँ और आप खुद जांचना की कितना फरक है जन औसधि और दूसरे प्राइवेट ब्रांड्स के रेट में , फिर में आपको जन औसधि के विभिन स्टोर के पते दूंगा | रेट लिस्ट दवाओं की |  http://janaushadhi.gov.in/pmbjp-book.html   इस लिंक पर क्लिक कर के देखें और जानें की कितना नुकसान उठा रहे हैं हम |    अब में आपको जान औसधि के स्टोर्स के पते देता हूँ | ये नीच लिंक पर सरे पते हैं |  http://janaushadhi.gov.in/...